भोपाल : 17 अगस्त | मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मैदानी जानकारी जुटाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के 230 विधायकों की ड्यूटी लगाई है।
ये सभी 18 अगस्त यानी शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। यहां इन्हें शनिवार को प्रशिक्षण देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। प्रदेश BJP पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है।
इन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मैदानी स्थिति का आकलन करना है और संभावित दावेदारों को लेकर संगठन को रिपोर्ट देंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन्हें बताया जाएगा कि क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्या-क्या करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उधर,चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शामिल हुए। पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक थी, जो पहली बार चुनाव से पहले हुई है।
इसमें प्रारंभिक तौर पर चुनावी तैयारियों का लेखा-जोखा लिया गया। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई। इसमें किसे टिकट देना है, परिवारवाद और वंशवाद जैसे मुद्दे पर कठोरता से गाइडलाइन बनाने की बात कही गई।
0 comments:
Post a Comment