....

Seema Haidar के PAK नहीं लौटने पर 26/11 जैसे हमले की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 


मुंबई मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार को धमकी भरा फोन आया। 

फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक (Seema Haidar )सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें।

मुंबई पुलिस और अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हाल ही में ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीना से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी।

आनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। पुलिस ने हैदर को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा का एक भाई पाकिस्तानी फौज में भी है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment