भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 50 हजार पदों पर भर्ती निकालने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार 50 हजार पदों पर भर्ती करेगी।
राज्स सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी भी है। सरकार ने पूछा है कि जिस भी विभाग में जो पद रिक्त हैं, उनकी जानकारी मुहैया कराई जाए।
बता दें कि इन पदों की जानकारी मिलने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को विज्ञापन के लिए प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में एक लाख रिक्त पदों पर पहले से ही भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों 50 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की थी।
प्रदेश में कई पद पहले से ही रिक्त पड़े हैं। जिससे विभागों का काम प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 60 हजार से अधिक पदों पर चयन के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी परीक्षा के परिणाम भी घोषित हो गए थे और 15 अगस्त के पहले नियुक्ति पत्र देने की तैयारी थी, लेकिन गड़बड़ियों के आरोपों को देखते हुए सीएम ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
जांच पूरी होने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।कर्मचारी चयन मंडल से चयनित आबकारी आरक्षकों की विभागीय स्तर पर अभिलेख व शारीरिक परीक्षण हो गया है। इसमें पात्र पाए गए 339 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में नियुक्ति पत्र देंगे।
0 comments:
Post a Comment