सावन 2023 : हिन्दू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू हो रहा है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। बता दें कि पवित्र सावन मास में भगवान शिव की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को धन और धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती है।
बता दें कि इस वर्ष सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने का होगा। इस दौरान कई प्रकार के दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा?
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी मजबूती आएगी। जो लोग वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी।
0 comments:
Post a Comment