....

पूर्व सीएम के बेटे दीपक जोशी भाजपा से तीन बार रहे विधायक, अब कांग्रेस के साथ

 पूर्व सीएम के बेटे दीपक जोशी भाजपा से तीन बार रहे विधायक, अब कांग्रेस के साथ

देवास जिले में भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दीपक पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं और इनका परिवार जनसंघ के जमाने से एक ही विचारधारा में रहा है। भाजपा के टिकट पर दीपक जोशी 2000 में बागली, 2003 और 2008 में हाटपिपलिया से विधायक बने। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में 2008 के चुनाव के बाद वे राज्यमंत्री भी रहे।


दीपक जोशी ने बी. काम, एलएलबी किया है और इनका एक लघु उद्योग भी है। 13 जून 1962 को जन्मे दीपक जोशी वर्ष 1983 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे। हमीदिया कालेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष भी चुने गए। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की कार्यकारी परिषद के 1994 तक सदस्य थे। पूर्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment