....

आलिया भट्ट संग Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani फिल्म से डूबते करियर को बचाएंगे रणवीर सिंह!




 बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। रणवीर सिंह की ये फिल्म इसी साल 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह का नाम आदित्य धर की 'द इमोर्टल अश्वथामा' से भी जुड़ा है। इसी बीच अब रणवीर सिंह का नाम एक और फिल्म से जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं।


इस फिल्म का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह


रणवीर सिंह की लास्ट रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' तीनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद से रणवीर सिंह के फैंस उनकी एक दमदार वापसी की उम्मीद लेकर बैठे है। इसी बीच रणवीर सिंह एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर चर्चा में आ गए है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह फिल्म 'बैजू बावरा' का हिस्सा होंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में आदित्य चोपड़ा और रणवीर सिंह के रिश्ते को लेकर जानकारी दी गई है। आदित्य चोपड़ा के करीबी ने ईटाइम्स को बताया कि 'रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा के विवाद को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वो एकदम फेक है। आदित्य चोपड़ा आज भी रणवीर कपूर के साथ काम करना पसंद करते हैं।' इस खबर के सामने आने के बाद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है। 


इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे रणवीर सिंह


संजय लीला भंसाली की अलगी फिल्म यानी 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की जोड़ी हरदम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म 'पद्मावत' रही है। अब देखना होगा संजय लीला भंसाली की अलगी फिल्म रणवीर सिंह को वापसी करा पाएगी या नहीं? 


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment