....

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले

 


भोपाल : एमपी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य में 75 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इस तबादलों को विधानसभा चुनाव के लिए जमावट के तौर पर देखा जा रहा है। जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बैतूल, छतरपुर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छिंदवाड़ा दौरे पर थे।


शनिवार रात मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 75 अधिकारियों के तबादले किए जाने की सूची जारी की है। इस लिस्ट में एसपी के साथ-साथ पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। बता दें कि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले एक साथ इतने अधिकारियों का तबादलों को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमन सिंह राठौर को एसपी अशोकनगर, अभिजीत कुमार रंजन कटनी, आईपीएस दीपक कुमार शुक्ला एसपी विदिशा, अभिषेक तिवारी को एसपी सागर, संपत उपाध्याय को एसपी देवास, यशपाल सिंह राजपूत को एसपी शाजापुर। देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह को बटालियन ग्वालियर भेजा गया है। सिमाला प्रसाद को रेलवे जबलपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को धार का एसपी, सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम एसपी बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह को राजगढ़ का एसपी, टीके विद्यार्थी को जबलपुर का एसपी बनाया गया है। सचिन शर्मा को उज्जैन का एसपी, संतोष कोरी को आगर जिले का एसपी बनाया गया है। सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment