....

होलिका दहन की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप

 होलिका दहन की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप

महापर्व होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर देश के तमाम चौराहों पर लकड़ियां इकट्ठी करके पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद उसका दहन किया जाता है। इस साल देश के कुछ हिस्सों में 06 मार्च 2023 को तो कुछ हिस्सों में 07 मार्च 2023 को होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दौरान पूजा का भी विशेष महत्व है। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की उचित विधि से पूजा और मंत्रों का उच्चारण बहुत लाभदायक माना जाता है। तो चलिए आपको होलिका दहन की सरल पूजा विधि और मंत्र के बारे में बताएं। लेकिन उससे पहले होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें।


पूजा के मंत्र

होलिका दहन की पूजा करते समय शुभ मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इसके बगैर होलिका की पूजा अधूरी मानी जाती है। होलिका की पूजा का संबंध भगवान श्री विष्णु के अवतार नरसिंह भगवान और उनके परम भक्त प्रहलाद से है, ऐसे में होलिका दहन करते समय इनसे संबंधित मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करें -


ॐ होलिकायै नम:

ॐ नृसिंहाय नम:

ॐ प्रह्लादाय नम:

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment