....

प्रख्यात पत्रकार वेदप्रताप वैदिक नहीं रहे

 प्रख्यात पत्रकार वेदप्रताप वैदिक नहीं रहे

विदेश नीति के जानकार और देश के ख्यात पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का मंगलवार को गुड़गांव में निधन हो गया। घर में नहाते समय वे बाथरूम में गिर गए जिससे उनको चोट लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। परिवार में पुत्र सुपर्ण वैदिक और बेटी डा. अपर्णा वैदिक हैं। उनकी पत्नी डा. वेदवती का निधन पहले ही हो चुका है। वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को इंदौर के उषागंज में हुआ था। इंदौर में भंवरकुआं क्षेत्र में भोलाराम उस्ताद मार्ग पर वैदिक सदन में उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।


डा. वैदिक देश के अग्रणी पत्रकारों में शामिल थे। विदेश नीति के जानकार थे। खास तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल सहित अरब देशों में उनके काफी मित्र थे। वे हिंदू महासभा, जनसंघ और आर्य समाज से जुड़े रहे। उनकी मित्रता गांधीवादियों और समाजवादियों से भी रही। देश और विदेश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने काफी काम किया। वे रूसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत के भी अच्छे जानकार थे।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment