....

केंद्रीय बजट के संबंध में सर्वदलीय बैठक

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले मोदी सरकार ने सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक अब से कुछ देर पहले शुरू हो चुकी है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से बुलाई गई यह बैठक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। इस बैठक में विपक्षी दल अपनी चिंताओं को और सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को सरकार के सामने रख सकते हैं।


दो भाग में होगा बजट सत्र

गौरतलब है कि बजट सत्र दो भागों में होगा। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद हर साल की तरह ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम पूर्ण बजट हो सकता है क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। संसद सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में पहली बार संबोधन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश किए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में पहली बार संबोधित करते हुए दिखाई देंगी।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment