....

नोरा फतेही और आर्यन खान दुबई में एक ही पार्टी में स्पॉट हुए

 शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) लगातार मीडिया में छाए रहते हैं। आर्यन जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने वाले हैं। वह अक्सर बॉलीवुड की पार्टी और अवॉर्ड शो में नजर आते हैं। हाल ही में आर्यन ने दुबई में अपने दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। वहीं अब कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही हैं जिससे उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ जोड़ा जा रहा है।


सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों तस्वीरों में एक ही जगह स्पॉट हुए। हालांकि साथ में आर्यन और नोरा की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन फोटो में नजारे एक जैसे ही है। उनके साथ नजर आ रहे दोस्त भी और जगह भी। फैंस दोनों को यूं एक ही जगह देख हैरान हो रहे हैं और तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ने इसे दोस्ती तो कुछ ने रयूमर्ड कपल कह दिया है। हालांकि इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई है।

आर्यन खान को दुबई बेहद पसंद है। ऐसे में वह अक्सर अपने फैमिली के साथ यहां आते रहते हैं। ऐसे में नए साल का जश्न उन्होंने इसी जगह सेलिब्रेट किया। इस पार्टीज में उनके हार्डी सिंधू के अलावा उनके कई दोस्त और अजीज नजर आए। बताया जा रहा है कि यहीं नोरा भी स्पॉट हुईं।  बुधवार को आर्यन वापस मुंबई लौटे है।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment