....

मध्य प्रदेश के जैन तीर्थ बावनगजा में आदिनाथजी की 84 फीट ऊंची मूर्ति का मस्तकाभिषेक किया

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा पर विराजित 84 फीट ऊंची विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री आदिनाथजी की मूर्ति का 1008 कलशों से मस्तकाभिषेक किया गया। भगवान का यह मनोहारी जलाभिषेक देखने शुक्रवार को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी बावनगजा पहुंचे। भगवान आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि अक्षय सागर के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर तलहटी से भगवान आदिनाथ के चरणों तक मुनिश्री के संघ सहित शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं मंगल कलश और निमाड़ की विद्यासागर पाठशाला के बच्चे पंच रंगी झंडे लेकर जय घोष करते हुए चल रहे थे।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment