....

सूर्यदेव आज रात 3.01 मिनट पर उत्तरायण होंगे

 

साल का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति स्नान पर्व इस बार दो दिन शनिवार व रविवार को पड़ रहा है। परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को स्नान होगा, हालांकि मुहूर्त 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति स्नान के लिए देश भर की नदियों में श्रद्धालुओं पहुंचने लग गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संक्रांति 14 जनवरी की रात 3.01 बजे लगेगी। इस समय पर सूर्यदेव मकर राशि में आकर उत्तरायण होंगे। सूर्यदेव के उत्तरायण होने के साथ ही सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी की दोपहर 2.27 बजे तक ही रहेगा। उदयातिथि होने से रविवार को मकर संक्रांति का पुण्यकाल दिनभर माना जाएगा।


पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके यथासंभव दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है।

इस वर्ष मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य, शुक्र, शनि का संचरण होने से त्रिग्रहीय योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। चित्रा व स्वाति नक्षत्र का संचरण पुण्यकारी है। कंबल, खिचड़ी, तांबा, स्वर्ण का दान करना चाहिए। लोहा व उड़द का दान नहीं करना चाहिए।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment