....

बुध करने जा रहे हैं वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध 13 नवंबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के साथ-साथ कई राशि वालों को जमकर फायदा पहुंचाने वाला है। इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बता दें कि बुध ग्रह वाणी और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। फिलहाल बुध तुला राशि में हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है, जिन्हें बुध गोचर काफी फायदा कराने वाला है।



वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान इस राशि वालों को व्यापार में काफी फायदा होने वाला है। व्यापार के संबंध में यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय लाभकारी होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान इस राशि वालों को व्यापार में काफी फायदा होने वाला है। व्यापार के संबंध में यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय लाभकारी होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खुशियां बनी रहेंगी।


कर्क राशि

बुध का ये गोचर कर्क राशि के पंचम भाव में होने जा रहा है। कर्क राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर करियर में काफी फायदा कराने वाला है। धन लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय अवधि में कर्क राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।


कन्या राशि

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश कन्या राशि वालों के लिए काफी लाभप्रद होने वाला है। कन्या राशि के तीसरे भाव में बुध का ये गोचर होगा। इस भाव को भाई-बहन और पराक्रम का भाव माना जाता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध का ये राशि परिवर्तन विशेष रूप से फलदायी होने वाला है। ये गोचर इस राशि के नवे भाव में होने जा रहा है। इस समय मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब या प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा, जो कि काफी लाभ देने वाला है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment