....

श्री महाकाल महालोक की प्रतिकृति को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपालवासी देखेंगे

भोपाल। श्री महाकाल महालोक की प्रतिकृति मध्य प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस (एक नवंबर) समारोह में देखने को मिलेगी। राजधानी के लालपरेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शंकर, अहसान, लाय बैंड और गायक चरणजीत सिंह सौंधी गीतों की प्रस्तुति देंगे। शिव महात्म्य पर समवेत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्थापना दिवस 'मध्य प्रदेश उत्सव" के रूप में मनाया जाएगा। सात दिन तक गतिविधियां जनउत्सव के रूप में चलेंगी। सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में मध्य प्रदेश गान होगा। सरकारी भवनों पर रोशनी की जाएगी।

बैठक में बताया कि दो नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में 43 लाख लाड़लियों के परिवार जुड़ेंगे। स्वच्छता पर केंद्रित गतिविधियां तीन नवंबर को होंगी। इसमें ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई होगी,। प्रमुख स्थानों पर 67 दीप भी प्रज्वलित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करें। प्रदेश में तीन से छह नवंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। ग्राम पंचायत, विकासखंड स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी, वालीबाल-फुटबाल की होंगी। मुख्यमंत्री ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों के लिए भी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चार नवंबर को रोजगार दिवस और 'एक जिला-एक उत्पाद" के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। पांच नवंबर को मध्य प्रदेश के गौरव पर केंद्रित गतिविधियां होंगी। इसमें सभी शिक्षण संस्थाओं में शहीद चंद्रशेखर आजाद पर नाट्य प्रस्तुति और देश भक्ति के गीतों पर प्रतियोगिताएं की जाएंगी।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment