....

बृहस्पति मार्गी होने से पंच महापुरुष राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में मार्गी या गोचर होता है। उसके गोचर होने से सभी राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इस दौरान किसी की किस्मत चमक उठती है। वहीं किसी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति 24 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। उनके मार्गी होने से पंचमहापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस दौरान 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें करियर में सफलता के साथ-साथ अच्छा खासा धनलाभ भी होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।


वृषभ राशि - गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से वृषभ राशि के दिन बदलने वाले हैं। उनकी आय में जमकर बढ़ोतरी होने वाली है। वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। कारोबार में भी अच्छा धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों को गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि - गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इन राशि वालों के कारोबार से संबंधित छोटी या बड़ी यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। इनके कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ की संभावना बन रही है।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment