....

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को वेस्टमिंस्टर हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19 सितंबर तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन के दौरे पर हैं।



यूनाइटेड किंगडम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में उनके बाल्मोरल कैसल ग्रीष्मकालीन निवास में निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment