....

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी

 मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पदाधिकारी, चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। नेता प्रतिपक्ष डा.गोविन्द सिंह ने पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने किया। मध्य प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष आरसी खुंटिया ने प्रतिनिधियों से प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में हाथ उठवाए।



सभी ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति जताकर प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने संगठन में निर्वाचन की कार्रवाई पर प्रसन्न्ता जताते हुए कहा कि आपकी निष्ठा ही पार्टी की ताकत है।कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से जोड़ने की रही है। आज इसी पर आक्रमण हो रहा है। समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। हमारा मुकाबला भाजपा की नीतियों और उसके संगठन से हैं। चुनाव में अब एक साल का समय ही बचा है। आप सभी पूरी ताकत से जुट जाएं। कांग्रेस सरकार के कामों को लेकर मैदान में जाएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने अपने कार्यकाल में नीति और नियत का परिचय दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 16 दिन निकलेगी। भाजपा को यात्रा से पेट में दर्द हो रहा है। इससे ध्यान मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ना है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment