....

बेटी के पहले बर्थडे पर भोपाल में एक पिता लोगों को खिला रहे मुफ्त पानी पुरी

 भोपाल। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश देने के उद्देश्य से उपनगर कोलार में आशीर्वाद कालोनी के निवासी अंचल गुप्ता ने अनूठी पहल की है। वह लोगों को अपनी बेटी अनोखी की पहली वर्षगांठ पर 01 लाख 1000 पानी पुरी मुफ्त खिला रहे हैं। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ पानी पुरी वितरण का यह कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिए उन्होंखने बाकायदा निमंत्रण कार्ड बांटते हुए लोगों को न्यौ ता दिया है। अंचल गुप्ता  ने कोलार बंजारी मुख्यमार्ग पर इसके लिए 21 स्टाफल लगाए हैं, जहां पर पानी पुरी पीने वालों का तांता लगा है। अंचल गुप्ताै ने पानी पुरी पिलाने के लिए स्टारल पर कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अलावा इलाके की कुछ महिलाएं भी स्‍वैच्छि्क सेवा दे रही हैं।


विधायक रामेश्वरर शर्मा ने भी खिलाईं पानी पुरी 

दोपहर करीब तीन बजे स्थाननीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी वहां पहुंचे और अंचल गुप्ताे की इस पहल को सराहते हुए उनकी बेटी को आशीष दिया। इस अवसर पर विधायक की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थ ल पर अनोखी के जन्महदिन का केक भी काटा गया। इसके उपरांत विधायक शर्मा ने खुद भी स्टारल पर पहुंचकर लोगों को पानी पुरी बांटीं। ने बता दें कि बीते साल बेटी पैदा होने की खुशी में गुप्ता ने 50 हजार निश्शुल्क पानी पुरी लोगों को खिलाई थीं।

अंचल गुप्ता कोलार मुख्यमार्ग बंजारी पर पानी पुरी का ठेला लगाते हैं। उन्होंने पिछले साल आज के दिन ही बेटी होने की खुशी में लोगों को निश्शुल्क पानी पुरी खिलाते हुए समाज में बेटी बचाओ का पैगाम दिया था। उनके इस काम की तमाम लोगों ने भरपूर प्रशंसा की थी। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सराहना की थी। इसके लिए अंचल गुप्ता ने लोगों को आमंत्रित करने के लिए कार्ड भी बांटे है, जिससे बेटी की जन्मदिन की खुशियां में लोग शामिल हो सकें।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment