....

लौट रहे अच्छे दिन! एक लाख से नीचे कोरोना के नए केस, एक्टिव मामले सिर्फ 11 लाख

 कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति के दिन लौटते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख से कम नए केस मिले हैं। रविवार को कुल 83,876 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान करीब दो लाख (1,99,054) मरीज ठीक हुए और 895 मरीजों की मौत हुई।

देश में अब 11 लाख ही एक्टिव केस बचे हैं। एक्टिव केस की दर 2.62% है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 96.19% है। अब तक 4,06,60,202 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

रविवार को कुल 11,56,363 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक पूरे देश में 74.15 करोड़ कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 169.63 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

MP में कोरोना के 5,171 नए केस मिले

मध्य प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 5,171 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,05,753 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,662 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को इंदौर में 589 और भोपाल में 1,167 नए मामले आए हैं। दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment