....

कुंभ राशि वालों के रूके हुए काम होंगे पूरे

 उज्जैन. 10 अगस्त, मंगलवार को सावन (Sawan) मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.45 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इन दोनों अशुभ योगों का शुभ-अशुभ असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा।



मेष

फायदा- आज आप चतुरता से उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। जल्दी ही कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।

नुकसान- कोई बात आपको अंदर तक परेशान कर सकती है। निजी संबंध खराब हो सकते हैं। उधार दिए पैसों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

उपाय- किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

वृष

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्तान आ सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ बेहतर समय बीता पाएंगे।

नुकसान- किसी भी मामले में अति न करें। खुद की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्चा होने की संभावना है। घरेलू मामलों में भी उलझनें बढ़ सकती हैं। 

उपाय- थोड़ा सा गुड़ खाकर घर से निकलें।

मिथुन

फायदा- माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। 

नुकसान- दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में असफलता मिलेगी। पैसे अधिक खर्च होने के कारण तनाव हो सकता है।

उपाय- हनुमानजी को हलवे का भोग लगाएं।

कर्क

फायदा- पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है। पत्नी और बच्चों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी शुभ कार्य में जाने का योग बन रहा है।

नुकसान- आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत भी खराब हो सकती है। कोई तनावपूर्ण स्थिति भी बन सकती है। आपके पुराने दुश्मन एक्टिव हो सकते हैं। 

उपाय- किसी गरीब कन्या को मिठाई खिलाकर पेन या पेंसिल दें।

सिंह

फायदा- योग्यता के कारण आपकी तारीफ हो सकती है। आपके सोचे हुए काम आज हो पाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। 

नुकसान- पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। दुश्मनों से थोड़े सावधान ही रहें। चोट-मोच लगने की संभावना बन रही है।

उपाय- अपनी बहन को उसकी पसंद की मिठाई खिलाएं।

कन्या

फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।

नुकसान- किसी के कहने पर पैसा निवेश न करें। व्यापार को लेकर लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

तुला

फायदा- आज आप पुराना कर्जा चुका सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।

नुकसान- कुछ बातों को लेकर माता-पिता से नोंकझोंक हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी काम अटक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें।

उपाय- चंदन का तिलक माथे पर लगाएं।

वृश्चिक

फायदा- आज पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश और खरीददारी के अवसर आपको मिल सकते हैं। संबंधों में भी सुधार होता रहेगा। आराम करने का मौका मिल सकता है।

नुकसान- ऑफिस में लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। अधिकारियों से सोच-समझकर बात करें। रक्त से संबंधित रोग हो सकते हैं।

उपाय- मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

धनु

फायदा- जो आप सोचेंगे वो आसानी से कर भी देंगे। व्यक्तिगत कामकाज में प्रगति हो सकती है। आप जो नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है।

नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई राज की बात परिवार वालों की पता चल सकती है। आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मकर

फायदा- नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।

नुकसान- महत्वपूर्ण कामों की प्लानिंग न करें। आस-पास के लोगों से सावधान रहना होगा। अपनी बातों और बोलने के तरीके पर आपको कंट्रोल करना होगा।

उपाय- सिक्के पर हल्दी या केसर लगा कर किसी भी मंदिर में चढ़ा दें।

कुंभ

फायदा- कुछ अच्छे लोग आपको फायदेमंद सलाह दे सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के संबंध भी मजबूत बनेंगे। 

नुकसान- समय पर पैसा न चुकाने के कारण परेशानी हो सकती है। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी गलत काम में फंस सकते हैं। 

उपाय- किसी सफाई कर्मचारी या किसी गरीब को पुराने कपड़े दान दें।

मीन

फायदा- भविष्य की योजना बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ बातचीत करें और उनसे राय भी लें। किसी नए रिश्ते की बात हो सकती है। 

नुकसान-  आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। थकाने वाला दिन हो सकता है। आज आप लोगों की बातों में आकर गलत फैसले ले सकते हैं। 

उपाय- किसी मंदिर की सफाई करे

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment