....

भारतीय महिला हॉकी टीम को मप्र सरकार ज्‍लद बुलावा भेजेगी

 भोपाल : टोक्यो ओलिंपिक में चौथे नंबर पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम को MP सरकार जल्द बुलावा भेजेगी। CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जल्द बुलावा भेजने को कहा है। CM ने प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।



भारत की महिला हॉकी टीम में 18 खिलाड़ी है। यानी साढ़े 5 करोड़ रुपये सम्मानस्वरुप हॉकी टीम को दिए जाएंगे। गुरुवार को ही सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान किया था। विवेक को सरकार ने 1 करोड़ रुपये सम्मान स्वरुप दिए हैं। वहीं DSP के पद से भी नवाजा है। इसके अलावा पक्का मकान बनाने का वादा भी किया है। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अब CM शिवराज महिला हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को जल्द आमंत्रित करने के लिए खेल मंत्री सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम ने खेल मंत्री से कहा है कि जल्द टीम को बुलाकर सम्मान किया जाए।

बेटियों ने देश का दिल जीता-CM

CM शिवराज ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में देश की महिला हॉकी टीम चौथे नंबर पर रही थी। वह भले ही मेडल हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन बेटियों ने देश का दिल जीत लिया है। जीतने पर मेडल-पुरस्कार तो दिए ही जाते हैं, लेकिन हारने पर भी हमारी प्रत्येक बेटी को 31 लाख रुपए की सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। उनका दिल टूटने नहीं देना है, बल्कि उनका हौसला बढ़ाना है। इसलिए जल्द टीम को बुलाकर सम्मान किया जाएगा।

पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारत की महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। महिला टीम इससे पहले सिर्फ 2 बार ओलिंपिक खेली है। 1980 में टीम टॉप-4 में पहुंची थी। उस वक्त सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। वहीं 2012 रियो ओलिंपिक में टीम 12वें स्थान पर रही थी।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment