....

आधा दर्जन जिलों की नई कार्यकारिणी बनाने में जुटी कांग्रेस

 भोपाल: कांग्रेस आधा दर्जन जिलों में जल्द ही कार्यकारिणी बनाने जा रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने इन जिलों के अध्यक्षों को कार्यकारिणी के लिए नाम भेजने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिला कार्यकारिणी का ऐलान प्रदेश कांग्रेस करती है।



विदिशा, पन्ना, भिंड में हाल ही में जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन तीनों जिलों में नई कार्यकारिणी बनाई जाना है। इसी तरह मंडला, होशंगाबाद और सीहोर में भी जिला कार्यकारिणी का गठन होना बाकी है। इनके अलावा कुछ अन्य जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव किया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को भोपाल आने वाले हैं। इस दौरान वे इन आधा दर्जन जिलों के जिला अध्यक्षों द्वारा कार्यकारिणी के लिए भेजे गए नाम को लेकर विचार करेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जिलों की कार्यकारिणी में युवा और कांग्रेस के लिए लगातार काम करने वालों को महत्व देना चाहते हैं, इसलिए जिला अध्यक्षों से सूची में जो नाम आएंगे। उनकी पूरी जानकारी जिला प्रभारियों के जरिए कमलनाथ अपने पास बुला सकते हैं। यदि जिला अध्यक्ष की सूची में ऐसा कोई नाम मिला जो कांग्रेस के लिए समर्पित नहीं रहा, नेता का नाम हटाया जा सकता है। बाकी के सभी को जिला कार्यकारिणी में जगह दी जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने कांग्रेस इन जिलों में कार्यकारिणी का ऐलान कर सकती है। 

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment