....

तोरणमाल दर्शन कर लौट रहे भक्‍त 400 फीट गहरी खाई में गिरे

 मध्यप्रदेश से लगे महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ताेरणमाल दर्शन कर लौट रहे भक्तों की जीप खाई में गिर गई। खड़की घाट पर जीप रिवर्स होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन चकनाचूर हो गया तो खाई में लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया। देर रात सर्चिंग में 8 लोगों के शव मिले। अभी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।



घटना रविवार को शाम 4.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जीप में 25 लोग सवार थे। 4 लोग घायल हुए तो 4 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अनियंत्रित होकर जीप खड़की घाट से 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमलेट, खेरवानी, चैरवी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया ये लोग दर्शन कर लौट रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ये सभी शिवपंथी समाज के लोग है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पांच घायलों को तोरणमाल के अस्पताल पहुंचाया गया।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment