....

कोरोना संक्रमण ने रफ्तार, एक दिन में 22 हजार नए केस


एक दिन में कोरोना के 22,854 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हो गई है। करीब ढाई महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85.91 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में परिवर्तन देखा जा रहा है। केरल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट तथा महाराष्ट्र में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिन 126 लोगों की मौत हुई है, उनमें 54 महाराष्ट्र, 17 पंजाब और 14 केरल के मामले हैं। कुल मौतों में भी महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे ऊपर है। वहां इस महामारी से अब तक 52,610 लोगों की मौत हो देश में पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों-गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, गोवा, झारखंड, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमन एवं दीव और दादर एवं नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 126 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई है। देश में अभी 1,89,226 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है। हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 12,530 और कर्नाटक में 12,379 मरीजों की मौत हुई है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment