....

MP : पत्थरबाजी करने वालों पर मध्य प्रदेश में होगी सख्त कार्रवाई


 भोपाल :   मध्य प्रदेश सरकार पत्थरबाजों से अब सख्ती के साथ निपटेगी। इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र में गृह विभाग विधेयक लाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत महिलाओं और बच्चों को आगे कर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर सामूहिक अर्थदंड का भी प्रविधान किया जाएगा। अधिनियम के मसौदे पर विचार के लिए शुक्रवार को गृह विभाग बैठक करेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने के निर्देश देने पर मध्य प्रदेश का गृह विभाग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के प्रविधान का अध्ययन कर रहा है। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में विधि एवं विधायी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की दो-तीन दौर की बैठक हो चुकी है।

पत्थरबाजी करने वालों से संपत्ति को पहुंचे नुकसान की राशि वसूलने के साथ ही कड़ी सजा का प्रविधान भी कानून में रहेगा। महिला व बच्चों को आगे कर पत्थरबाजी करने के मामले में अधिक सख्ती बरती जाएगी। सामूहिक अर्थदंड का प्रविधान भी रहेगा ताकि भीड़ द्वारा की गई पत्थरबाजी पर कार्रवाई की जा सके। समयसीमा में इन मामलों का निराकरण करने की व्यवस्था भी रखी जाएगी।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment