....

इंदौर में फुटपाथ पर लगने को मजबूर हॉकी की पाठशाला

हॉकी राष्ट्रीय खेल है, लेकिन मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में हॉकी सरकारी उदासीनता का शिकार है। प्रदेश में हॉकी की सबसे पुरानी नर्सरी कहलाने वाले 80 साल पुराने प्रकाश क्लब को मिनी स्टेडियम का सपना दिखाकर तीन साल से बंद किया गया है। खिलाड़ी फुटपाथ पर अभ्यास को मजबूर हैं।



हैरानी की बात है कि इस क्लब में पद्मश्री शंकर लक्ष्मण, चक दे इंडिया फेम मीररंजन नेगी, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद जैसे दिग्गज खेल चुके हैं। भारतीय टीम के कोच रहे नेगी तो अभी भी सड़कों पर खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment