....

शुक्र के मार्गी होने से सिंह राशि वालों को मिलेगा सहयोग



शुक्र 25 जून को मार्गी हुए हैं और अब 1 अगस्त तक इसी अवस्था में रहेंगे। शुक्र को धन-दौलत, एश्वर्य और सुख देने वाला ग्रह माना जाता है। कुंडली में यदि शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में है तो मानव का जीवन काफी सुखमय हो जाता है। इसकी स्थिति कुंडली में विपरीत होने पर जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


मेष राशि
आपके लिए शुक्र का मार्गी होना धन और सुख को देने वाला रहेगा। आय के मामले में स्थिति उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सगे-संबंधियों से रिश्ते बेहतर होंगे। सामाजिक स्तर अच्छा रहेगा और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।
वृष राशि
आपकी राशि में सीधी चाल से शुक्र आपको प्रेमसंबध और वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ाने वाले हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों अपना पार्टनर और रिश्तेदारों से मनमुटाव आपके लिए तकलीफदेह हो सकता है।
मिथुन राशि
इस समय आपको स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च की अधिकता रहेगा लेकिन आय की स्थिति बनी रहने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
कर्क राशि
इस राशि वालों को काफी खुशियां मिलेगी। इन दिनों आपको नौकरी और कारोबार में लाभ के उत्तम अवसर मिलेंगे। सहयोगियों से से संपर्क बढ़ेगा, अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन पाएंगे।
सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बहनों से सहयोग मिलेगा और उनसे तालमेल भी बेहतर रहेगा। इस दौरान घर परिवार में कोई शुभ समारोह का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि
शुक्र का मार्गी होना आपके लिए सुखद समय लेकर आया है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से आपके सभी काम आपके बन जाएंगे। रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। अधिकारियों से अनुकूल संबंध बने रहेंगे।
तुला राशि
शुक्र का मार्गी होना आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहने वाला है। कहीं से अचानक धन का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृष राशि में शुक्र का मार्गी होना आपके वैवाहिक जीवनमें सुखद स्थितियां लेकर आ रहा है।प्रेम संबंधों में तनाव समाप्त होगा। खुशियों की सौगात मिल सकती है। साझेदारी के काम में प्रगति होगी, सहयोगियों से सहयोग प्राप्त करेंगे।
धनु राशि
शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको काफी संयम से काम लेना होगा। प्रेमसंबंधों में तनाव हो सकता है। इन दिनों आपके खर्चों पर ध्यान देना होगा। सेहत का ख्य़ाल रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढाव की आशंका है।
मकर राशि
शुक्र का मार्गी होना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन में भी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कुछ सुकुन देने वाली खबरें भी आपको मिल सकती है।
कुंभ राशि
शुक्र का मार्गी होना आपके खर्च बढ़ाने वाला है लेकिन यह खर्च शुभ काम होगा जो शुभ फलदायी होगा। घर को सजाने पर भी खर्च होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और इस दौरान अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। खर्च में इजाफा होगा लेकिन आय की स्थिति सामान्य बनी रहने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment