....

मध्‍य प्रदेश में मरीजों की कुल संख्‍या ढाई हजार से अधिक 


इंदौर: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की वृद्धि दर घटती प्रतीत हो रही है। हालांकि बड़ी संख्या में अभी जांच रिपोर्ट लंबित हैं। गुरुवार को अंचल से नौ नए मरीज मिले। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग में तीन और उज्जैन में तीन मरीज बढ़े हैं, जबकि अनूपपुर में पहली बार दो मरीज मिले हैं।


खंडवा में एक वृद्ध की मौत हो गई। इंदौर में बीती रात 19 मरीज मिले थे और तीन की मौत हो गई थी। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2553 और मृतक 120 हो गए हैं।
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव ने दिया बच्चे को जन्म
इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती चंदन नगर निवासी एक महिला की सफल प्रसूति करवाई गई। जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। कोरोना पॉजिटिव महिला का उपचार किया जा रहा था। वहीं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से 14 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। मरीजों ने अस्पताल में बेहतर इलाज होने की बात कही। गुरुवार को ही एमआरटीबी अस्पताल से भी 8 मरीजों की छुट्टी की गई है। 1 दिन में कुल 22 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। शहर के अलग-अलग अस्पतालों से अब तक लगभग 250 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अन्य अस्पतालों में ऐसे कई मरीज हैं जिनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment