भोपाल ! नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने
गुना जिले के आरोन में ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 40 लाख की लागत से
निर्मित आजीविका भवन का लोकार्पण किया।
सिंह ने कहा कि आजीविका मिशन के समूह राशि का सदुपयोग कर व्यवसाय को बढ़ाने
का प्रयास करें।
मंत्री
सिंह ने कहा कि महिलाएँ सशक्त होंगी तो प्रदेश भी सशक्त होगा। उन्होंने
महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। बैंक सीसीएल
की राशि 8 लाख रूपये के स्वीकृति-पत्र 4 समूहों को दिए
गए। कार्यक्रम में 32 ग्रामों के 47 समूहों को 93
व्यक्तिगत गतिविधियों के लिये 18 लाख 51 हजार रूपये
स्वीकृत किए गए। सिंह ने महिला स्व-सहायता
समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों के स्टाल का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने
अपने अनुभव सुनाए।
0 comments:
Post a Comment