....

राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री पांडेय को दी अंतिम विदाई



रायपुर ! स्वत्रंतता संग्राम सेनानी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय को आज राजधानी रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री ने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता ने अपना एक महान सपूत खोया है। डॉ पाण्डेय अजातशत्रु थे। वे राष्ट्रीय आंदोलन से बाल्यकाल से ही जुड़े थे और बाल्यकाल में ही उन्हें जेल की यात्रा करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन पूरे राज्य, देश और उनके स्वयं के लिए व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय महादेव प्रसाद पाण्डेय अंतिम क्षणों तक सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था, तब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे व्हील चेयर पर आए। उनका शरीर भले साथ नहीं दे रहा था लेकिन मन में उनके उत्साह में कोई कमी नहीं थी। स्वर्गीय डॉ. पाण्डेय के शोक संतप्त परिवारजनों के मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment