....

कांग्रेस के मेयर बिलासपुर और जगदलपुर में



रायपुर ! छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव नगर निगम के बाद अब जगदलपुर और बिलासपुर में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जगदलपुर में साफिरा राहू को मेयर चुना गया है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति पांडेय को हराया। साफिरा साहू के पक्ष में 28, जबकि दीप्ति के पक्ष में 19 पार्षदों ने मतदान किया। वहीं बिलासपुर में रामशरण यादव महापौर और शेख नजिरुद्दीन सभापति चुने गए हैं। दोनों पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ने मतदान के दौरान वॉक आउट कर दिया।
पिछड़ा वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेता रामशरण यादव को कांग्रेस ने अपना महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया था। पर्यवेक्षक और मंत्री रविंद्र चौबे ने उनका नाम तय किया था। 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 38 सीटों पर कांग्रेस और 32 सीटों पर भाजपा के पार्षदों को जीत मिली थी। भाजपा के वॉक आउट करने के बाद कांग्रेस की राह और आसान हो गई। रामशरण यादव इससे पूर्व मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली चुनाव में वे निर्विरोध चुन लिए गए।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment