भोपाल ! मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस
कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा की माताजी सारम्मा थामस के निधन पर
गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमल नाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि दु:ख के इन
क्षणों में हम सब परिजनों के साथ सहभागी हैं।
मुख्यमंत्री
ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति
देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
0 comments:
Post a Comment