....

Republic Day 2019: राजपथ पर जोशीला और जांबाजी भरा गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

भारत देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां पेश की गईं। 

इन मंत्रालयों की झांकियों में स्‍वच्‍छ भारत अभियान, सौभाग्‍य योजना और किसान गांधी झांकियां शामिल रहीं। दिल्‍ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज विजय चौक से शुरू होकर राजपथ इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले तक पहुंच रही है।

 इसको देखते हुए परेड मार्गों पर सुबह यातायात पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment