नई दिल्ली : पाकिस्तान एक बार फिर उन्हीं वजहों से सुर्खियों में है जिस वजह से वह इसी वर्ष अप्रैल में वह सुर्खियों में आया था। दरअसल, इसकी वजह वहां के गधे हैं। सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन यह सच है। असल मेंपा किस्तान में गधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
वर्तमान में पाकिस्तान विश्व का ऐसा तीसरा देश बन गया है जहां पर गधों की बड़ी आबादी है। यहां पर इनकी संख्या 5.3 मिलियन को पार कर चुकी है।
पंजाब लाइवस्टोक डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक अकेले लाहौर में ही गधों की संख्या करीब 41 हजार है। इनकी बढ़ती तादात को देखते हुए पाकिस्तान में गधों के लिए अस्पताल भी बनाया गया है। जहां पर इनका इलाज मुफ्त करवाया जा सकता है।
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक गधों के व्यापार में लगे लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है। इतना ही नहीं पूरे देश में गधों की कीमत में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है।
गधों की नस्लों के हिसाब से यहां पर इनकी कीमत 35 हजार से लेकर 55 हजार तक पहुंच चुकी है। गधों से यहां पर लोग 800 रुपये रोज कमा रहे हैं।
पाकिस्तान इकनॉमिक सर्वे 2017-18 की रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया था कि देश में गधों की संख्या एक लाख से 5.3 मिलियन है। गधों की संख्या के हिसाब से दुनिया में पहले नंबर पर चीन दूसरे पर चीन और तीसरे पर इथोपिया आता है।
0 comments:
Post a Comment