....

मिसाइल डिफेंस को चकमा दे सकते हैं हमारे परमाणु हथियार : पुतिन

मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रूस दुनिया किसी भी हिस्से पर प्रहार कर सकता है और यहां तक कि अमेरिका निर्मित मिसाइल रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है।
18 मार्च को होने जा रहे चुनाव से पहले पुतिन ने अपने संबोधन में चेतावनी दी कि मास्को के किसी भी मित्र पर हमले को रूस पर हमला माना जाएगा। उस हमले का तत्काल जवाब दिया जाएगा। रूस में होने जा रहे चुनाव से ही संकेत मिलेगा कि पुतिन आसानी से विजयी होंगे।
हालांकि राष्ट्रपति ने रूस के मित्र के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनकी टिप्पणी को वाशिंगटन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देने के रूप में देखा जा रहा है।पुतिन ने कहा कि मास्को की परमाणु ताकत को समझने में वाशिंगटन पूरी तरह से नाकाम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए उचित वार्ता भी नहीं की है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment