....

MP : बर्फीली हवाओं से प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चपेट में कई जिले

भोपाल : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। अगले एक-दो तीन तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। ठंड की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
 दिल्ली से आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों के बाद ही धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
प्रदेश में बुधवार-गुस्र्वार की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में यह 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
 इसी तरह कई अन्य शहरों में भी तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम रहा। नरसिंहपुर और श्योपुरकला मे कोल्ड डे रहा। प्रदेश के चार महानगरों में सबसे कम तापमान ग्वालियर में रहा। अन्य शहरों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप होने के बावजूद ठंडी हवा चल रही है।
प्रदेश भर में ठंड बढ़ने की मुख्य वजह उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा हैं। यही वजह है कि जिन क्षेत्रों में सीधे उत्तरी हवा पहुंच रही है वहां तेजी से तापमान में गिरावट आई है। 
 ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा बुंदेलखंड अंचल के विभिन्न हिस्से जैसे दमोह, छतरपुर, पन्ना, नौगांव, खजुराहो आदि शामिल हैं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं। लेकिन, ठंड का दौर जारी रहेगा। रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में कुछ स्थान शीतलहर की गिरफ्त में रहेंगे।
 ग्वालियर जिले में त्रीव शीतलहर चलने का अनुमान है। चंबल संभाग में भी कुछ स्थानों पर ऐसी स्थिति रहने के आसार हैं। कई जगह कोहरा छाया रहेगा।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment