....

मरीज के पेट से निकला सिक्कों का खजाना, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

नासिक : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने जनजातीय समुदाय के एक 50 वर्षीय मरीज के पेट से 72 सिक्के निकाले हैं।
 मरीज मेटलोफगिया नामक बीमारी से ग्रस्त था। इस बीमारी से ग्रस्त मरीज को धातु की वस्तुएं निगलने की लत लग जाती है।
डॉक्टरों के मुताबिक, मानसिक बीमारी के कारण मरीज लंबे समय से सिक्के निगल रहा था। 
ऑपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डॉ. अमित केले ने बताया, कृष्ण सोमलया सांबर पालघर के तलसारी तालुका में थोराटपाडा का रहने वाला है।
सांबर करीब 20 साल से मेटलोफगिया रोग से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण वह सोने और धातु की वस्तुएं खाने का आदि हो गया था। 
वह कई वर्षों से लगातार सिक्के निगल रहा था। इसके कारण सांबर को उल्टी और अपच की परेशानी हो रही थी। समस्या बढ़ने पर गुरुवार को परिजनों ने डॉक्टरों से संपर्क किया।
उन्होंने बताया, एक्सरे के बाद हमने ऑपरेशन की तैयारी शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद सांबर के पेट से 72 सिक्के निकाले गए। उसकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment