....

उत्तर कोरिया को चीन ने किया तेल सप्लाई, बिफरे ट्रंप ने किया ट्वीट- 'रंगे हाथ पकड़ा'

वॉशिंगटन : उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के बीच चीन के उत्तर कोरिया को तेल सप्लाई करने की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो चीन के उत्तर कोरिया को तेल भेजने का खुलासा होने के बाद से बहुत निराश हैं। एक ट्विट में ट्रंप ने कहा है कि- 'चीन रंगे हाथों पकड़ा गया है'।
ट्रंप यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया को तेल आपूर्ति की जाती रही तो इस संकट का कभी भी शांतिपूर्ण हल हो ही नहीं पाएगा। 
इससे पहले चीन ने उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों को नकार दिया था।
वहीं चीन ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के एक अखबार की रिपोर्ट पर अपना स्पष्टीकरण दिया था।
चीन ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उत्तर कोरिया को तेल बेचने पर कोई पाबंदी नहीं है। इससे पहले कोरियाई अखबार ने अपनी रिपोर्ट में चीन और उत्तर कोरिया के जहाजों पर अवैध रूप से तेल खरीदने का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि यूएस और उत्तर कोरिया के बीच मिसाइल परीक्षणों के चलते तनाव बढ़ा हुआ है। इसे लेकर ही अमेरिकी दबाव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment