....

जापानी PM ने मोदी के साथ किया 8 किमी रोड शो, हुआ भव्य स्वागत

अहमदाबाद : भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी और उनकी पत्नी अकी एबी का बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
मोदी ने शिंजो एबी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से गांधी आश्रम तक आठ किमी रोड शो कर दोनों नेताओं ने लोगों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबी गुरुवार को साबरमती स्टेशन के पास अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
यह परियोजना एक लाख, आठ हजार करोड़ की है। हवाई अड्डे पर जापानी प्रधानमंत्री को सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बौद्ध धर्मगुरुओं ने पारंपरिक तरीके से मोदी और एबी का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर ही कलाकारों ने एबी दंपति को गुजरात की लोक कला व संस्कृति का दर्शन कराया। अकी एबी यहां कलाकारों का मोबाईल से फोटो लेती नजर आईं।
 हवाई अड्डे से पीएम मोदी, शिंजो एबी और उनकी पत्नी एक खुली जीप में रोड शो के लिए निकले।
रास्ते में जगह-जगह विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने उन्हें भारत की लोक संस्कृति के दर्शन कराए। रोड शो को देखने सड़कों पर महिला, पुरुष और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
जापानी पीएम इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। अहमदाबाद में आज तक किसी राष्ट्राध्यक्ष का ऐसा भव्य स्वागत नहीं हुआ था।
गांधी आश्रम में प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबी ने गांधीजी के निवास हृदय कुंज की यात्रा की। मोदी और एबी ने यहां गांधीजी की तस्वीर को खादी की माला पहनाई। पीएम मोदी यहां गाइड की भूमिका में नजर आए।
वे गांधी आश्रम के बारे में एबी को कई बार जानकारी देते नजर आए। जापानी पीएम की इस यात्रा से गुजरात को काफी लाभ होगा। 
अलंग शिपयार्ड को 600 करोड़, गुजरात में आधारभूत ढांचे के लिए एक हजार करोड़ आदि की भी मदद जापान करेगा।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment