....

'द ब्लू व्हेल गेम' : सुसाइड गेम खेलते हुए14 वर्षीय छात्र ने सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग!

मुंबई :  घातक इंटरनेट सुसाइड गेम 'द ब्लू व्हेल गेम' भारत में भी आ गया है? मुंबई में सामने आई एक घटना के बाद तो यही आशंका जताई जा रही है। 
अंधेरी ईस्ट में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र मनप्रीत सिंह ने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। साथियों का कहना है कि मनप्रीत 'द ब्लू व्हेल गेम' खेल रहा था।
मनप्रीत ने सुसाइड से पहले दोस्तों को मैसेज किया था कि वह सोमवार को स्कूल नहीं आएगा। अब तक उसका कोई सुसाइड नोट भी सामने नहीं आया है।
 माता-पिता ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों का भी कहना है कि मनप्रीत एक खास तरह का इंटरनेट गेम खेल रहा था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर कुछ फेसबुक पोस्ट भी लिखा जा रही हैं।
'द ब्लू व्हेल गेम' या 'द ब्लू व्हेल चैलेंज' रूस में बना इंटरनेट गेम है। वहां अब तक 130 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं।
एक-एक कर सारे टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में सुसाइड के लिए उकसाया जाता है। साथ ही हर टास्क पूरा होने के साथ प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिरी में तो आकृति उभरती है, वो व्हेल की होती है।
यह गेम रूसी नागरिक फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। रूस में पहला सुसाइड 2015 में सामने आया था। इसके बाद फिलिप को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर केस चला। 
सुनवाई के दौरान फिलिप ने बताया कि उनके गेम का मकसद समाज की सफाई करना है। जिन लोगों ने गेम खेलते हुए आत्महत्या की है, फिलिप की नजर में वे 'बयोलॉजिकल वेस्ट' थे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment