डोनेशिया समुद्री तट पर एक ऐसा भारी भरकम सुमुद्री जीव आया जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह जीव इतना ज्यादा भारी भरकम है कि इसे देखने के लिए बीच पर लोगों की भीड़ जुई रही रही है।
कहा जा रहा है कि 50 फुट लंबा यह जीव बेहद ही डरावना है। सभी लोग इसे देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
लोग इस अजीब जीव की फोटो सोशल मीडिया में डालकर इससे पहचाने का चैलेंज दे रहे हैं। इस जीव को किसी नाम से पुकारा जाता है यह किसी भी पता नहीं है।
एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया वैज्ञानिक भी इस जीव को पहचानने में सफलता नहीं मिल रही, वह एक दूसरे से इस जीव के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ में यह भी जांच की जा रही है कि यह जीव कहां से आया और बीच पर क्यों और कैसे पहुंचा।
वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जीव भोजन की तलाश में बीच तक पहुंच आया है या क्लाइमेट चेंज के प्रभाव से अपने मूल इलाके को छोड़ रहे हैं।
हालांकि इस जीव की बीच में मौत हो चुकी है और वह अब सड़ रहा है।बताया जा रहा है कि एक मछुआरे ने इस जीव को दूर से देखा तो उसे लगा कि यह कोई नाव है लेकिन जब पास गया तो पता चला कि यह नाव नहीं बल्कि कोई अजीबो गरीब जीव है। जो अब यहां मरने के बाद सड़ रहा है। कुछ वैज्ञानिक इसे बड़े साइज का स्क्वीड मान रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment