....

MP : नमामि देवी नर्मदे अभियान में देश की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

अब तक इस अभियान में योगगुरु बाबा रामदेव, अध्यात्मिक संत श्री श्री रविशंकर, प्रख्यात पर्यावरणविद सुनीता नारायण जैसी शख्सियतों ने शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। 

नर्मदा के संरक्षण को लेकर यह अभियान 11 दिसंबर से शुरु हुआ है। अभियान में इसके अलावा भी जिन प्रमुख लोगों ने शामिल होने की स्वीकृति दी है, उनमें शंकराचार्य स्वरुपानंद, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, पंडित जशराज, रावतपुर सरकार, भय्यूजी महराज आदि नाम शामिल हैं।

अभियान की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इसके लिए देश व दुनिया के तमाम बड़ी शख्सियतों से संपर्क साधा जा रहा है।

 मिश्रा का दावा है कि नदी संरक्षण को लेकर यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है  जिसे इतना सपोर्ट मिल रहा है। यह यात्रा 11 मई को अमरकंटक में खत्म होगी।

नमामि देवी नर्मदे अभियान को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सराहा है। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अभियान का सराहना की और कहा कि वह इस अभियान को सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूर पहुंचाएंगे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment