....

CWC के सदस्यों ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का किया समर्थन

नई दिल्ली : राहुल गांधी को कांग्रेस कार्य समिति (सीडबल्यूसी) के सदस्यों ने सोमवार को एक स्वर से  पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।
 मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का मानना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालना चाहिए।
 साथ ही कांग्रेस को मोदी सरकार की तानाशाही शासन के खिलाफ सभी राजनीतिक ताकतों को एकजुट करना चाहिए।
एंटनी ने कहा, 'ऐसा पहली बार है जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित सीडबल्यूसी ने राहुल गांधी को पदोन्नति करने की तीव्र इच्छा जाहिर की है।
 हम लोग इस सामूहिक इच्छा के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे। इस बारे में पार्टी अध्यक्ष को अंतिम फैसला करना है।'
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment