....

उत्तर भारत में घना कोहरा, कोहरे से सामान्य जीवन यातायात भी प्रभावित,कई उड़ानों में देरी


राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।

सुबह कोहरा इतना घना रहा कि गाड़ी वाले कुछ मीटर आगे तक नहीं देख पा रहे थे। घने कोहरे से सामान्य जीवन के अलावा यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा लखनऊ, रांची और पटना में भी घना कोहरा छाया हुआ है।

घने कोहरे के चलते दिल्ली और लखनऊ में उड़ानों प्रभावित हुई हैं और कई उड़ानों में देरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा।

 कोहरे के चलते सड़कों पर कुछ मीटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं। इससे पहले दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था।

लखनऊ- कानपुर में दूसरे दिन भी सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी आ रही है।

 स्कूल बसें, वैन और हाई वे व शहीद पथ पर वाहन रेंग-रेंगकर चले।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रहने की सम्भावना है। 

न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह के समय अधिक ठंड रहेगी। बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर 125 मीटर तक पहुंच गया। उड़ानों के अलावा रेल परिचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment