....

मुंबई देश का सबसे अमीर शहर, दिल्ली दूसरे स्थान पर

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। जून 2016 तक देश की कुल संपत्ति 5600 अरब डॉलर बताई गई है।
 देश में 264000 करोड़पति हैं और 95 अरबपति, अकेले मुंबई के लोगो के पास 820 अरब डॉलर संपत्ति है। मुंबई में 45000 करोड़पति हैं जबकि 28 अरबपति। दिल्ली के पास कुल 450 अरब डॉलर की संपत्ति है।
22000 करोड़पति हैं जबकि 18 अरबपति हैंं।  बेंगलुरू में 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति, 7500 करोड़पति और 8 अरबपति हैं। 
हैदराबाद में 310 अरब डॉलर कुल संपत्ति में 8200 करोड़पति और 7 अरबपति हैं, जबकि कोलकाता में 290 अरब डॉलर की संपत्ति में 8600 करोड़पति 10 अरबपति हैं। 
पुणे में 180 अरब डॉलर की संपत्ति में 3900 करोड़पति में 5 अरबपति। गुडग़ांव में 110 अरब डॉलर की कुल संपत्ति में 3600 करोड़पति में 2 अरबपति हैं।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाद इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है।
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के मामले में सबसे अमीर शहर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाद इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है।
कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास है। रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है।
 इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रूचि) शामिल है जिसमें से बकाए को घटाया गया है। 
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment