बलूचनेता ब्रहमदाग बुगती का राजनीतिक शरण मांगने वाला आवेदन भारत को मिल गया है। गृह मंत्रालय उस पर विचार कर रहा है।
बुगती ने जेनेवा में तीन दिन पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास में यह आवेदन दिया था। भारत में किसी को राजनीतिक शरण देने के लिए कोई तय नीति नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत में राजनीतिक शरण मांगने वालों की संख्या 6,480 है। लेकिन भारत सरकार इन्हें मान्यता नहीं देती।
फिलहाल शरण देने के लिए हालात अफसरों को इतने जटिल लग रहे हैं कि वे 1959 की प्रक्रिया खंगाल रहे हैं। उस समय तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और उनके अनुयायियों को जवाहर लाल नेहरू सरकार ने भारत में शरण दी थी।
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि वह सत्ता के शीर्ष से दी गई राजनीतिक शरण थी। हमें इसकी कागजी कार्यवाही के लिए सामान्य नियम खोजने होंगे।

0 comments:
Post a Comment