....

PM मोदी 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले दिन मोजाम्बिक पहुंचे

मापुटो। PM नरेंद्र मोदी 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले दिन मोजाम्बिक पहुंचे। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार सुबह 09.30 बजे मोज‍ाम्बिक पहुंचे। 34 साल बाद पीएम मोदी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक गए हैं।
इससे पहले मोदी बुधवार रात दिल्‍ली से विशेष विमान से अपनी यात्रा पर रवाना हुए। पांच दिनों की इस यात्रा के दौरान पीएम मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे।
 माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान पेट्रोलियम, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

सामरिक तौर पर इन चारों देशों को अफ्रीकी देशों के लिए प्रवेश द्वार माना जाता है। माना जा रहा है कि इस यात्रा से पीएम मोदी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों को नई रफ्तार देने की कोशिश करेंगे। 
आपको ये भी बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन इन क्षेत्रों में लगातार अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा है। पीएम मोदी की यात्रा से कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी अफ्रीकी देशों की यात्रा कर चुके हैं।
विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध के सचिव अमर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान चारों देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कई करार पर दस्तखत किए जाएंगे। भारत द्वारा अफ्रीका से बड़ी मात्रा में दालों का आयात किया जाता है। 
उनकी इस यात्रा के दौरान मोजांबिक से इस जिंस की खरीद के लिए दीर्घावधि का करार किया जा सकता है। इसकी शुरुआत एक लाख टन दलहन की खरीद के साथ होगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों से दालों के ऊंचे दाम की वजह से सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
भारत का इरादा मोजाम्बिक के साथ हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का है। कतर और आस्ट्रेलिया के बाद मोजांबिक प्राकृतिक गैस का सबसे बडा निर्यातक है। ओएनजीसी जैसी कंपनियों ने उस देश के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में काफी निवेश किया है। 
मोदी सबसे पहले मोजाम्बिक पहुंचेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में 8 और 9 जुलाई को मोदी दक्षिण अफ्रीका में होंगे। प्रधानमंत्री 10 जुलाई को तंजानिया जाएंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मोदी केन्या जाएंगे।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment