पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्मार्टफोन की लत ज्यादा है। ये बात एक नई रिसर्च में सामने आई है। अजोऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चांग जेई-यीओन की यह रिसर्च साल 2013 में किए गए एक सर्वे के आधार पर तैयार की गई है।
इसमें दक्षिण कोरिया के छह कॉलेज से 1,236 छात्रों को शामिल किया गया था।रिसर्च में सामने आया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में स्मार्टफोन की लत लगने का जोखिम अधिक होता है।
रिसर्च में पाया गया है कि महिलाएं स्मार्टफोन पर चार घंटे या उससे भी अधिक समय बिताती हैं। 52 फीसदी महिलाएं दिन में चार घंटे या उससे अधिक समय तक अपने स्मार्टफोन का उपयोग करती हैं। वहीं, ऐसा करने वाले पुरुषों की संख्या महज 29.4 फीसदी ही है।
करीब 20 फीसद महिलाएं जब अपने स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाती हैं, तो वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। करीब 23 फीसदी महिलाएं दिन में छह घंटे या उससे अधिक समय तक अपने स्मार्टफोन का उपयोग करती हैं, जबकि ऐसा करने वाले पुरुषों की संख्या 11 फीसदी है।
महिलाएं फोन करने, गेम्स खेलने या सर्च करने की बजाय स्मार्टफोन का उपयोग मुख्यरूप से सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के प्रयोग के लिए करती हैं।
रिसर्च में यह भी पाया गया कि महिलाएं दूसरों से बात करते समय या चलते हुए भी अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन को निहारा करती हैं। वहीं, पुरुष केवल ब्रेक के दौरान ही स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं।
0 comments:
Post a Comment