....

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान, नतीजे आएंगे शाम तक

भोपाल।   प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शनिवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। विधानसभा के समिति कक्ष में किया गया। पांच बजे से मतगणना होगी। शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।
भाजपा और कांग्रेस विधायकों के साथ बीएसपी के चारों विधायकों ने अपने वोट डाले। इन चारों वोट को निर्णायक बताया जा रहा है । 
विधायका का कहना था बहनजी यानि बसपा प्रमुख मायावती के कहने पर कांग्रेस को वोट दिया है। वोटिंग के दौरान जहां कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल देखा रहा है वहीं भाजपा के अनुसार विकास ही परिणाम तय करेगा।
भाजपा के दो प्रत्याशी अनिल दवे और एमजे अकबर के निर्विरोध चुनाव जीतने के साथ कांग्रेस उम्मीदवार विवेक तन्खा का पलड़ा भारी माना जा रहा है। 

हालांकि आधिकारिक परिणाम शाम को ही घोषित किया जाएगा। मतदान के लिए भाजपा, कांग्रेस और बसपा व्हिप जारी कर चुके थे।
 विधायकों की संख्या के आधार पर दो सीटें भाजपा को मिलेंगी,वहीं तीसरी सीट पर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो कांग्रेस के पक्ष में रहेगी। 
मतदान की तैयारियों को लेकर विधानसभा में शुक्रवार को रिहर्सल की गई। मतदान में 228 विधायकों ने हिस्सा लिया।
 देवसर से भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम को मतदान का अधिकार नहीं मिला है तो नेपानगर से विधायक राजेंद्र दादू का गुरुवार को सड़क हादसे में निधन हो गया है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment